रायगढ़(पब्लिक फोरम)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ एवं श्रीमान शहाबुद्दीन कुरैशी विशेष न्यायाधीश/अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा के मार्गदर्शन पर दिनांक 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती के अवसर पर पैरालीगल वालिंटियर थाना पूंजीपथरा बालकृष्ण, थाना तमनार टीकम सिंह एवं थाना लैलूंगा सुभाष चौधरी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को उनके विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी प्रावधानों से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर के संवैधानिक विचारों पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों को न्याय प्राप्ति के अधिकार एवं विधिक साक्षरता के महत्व की जानकारी दी गई।
इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA) द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, पीड़ित क्षतिपूर्ति एवं कमजोर वर्गों हेतु विशेष योजनाओं तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी प्रदान की गई।
अंत में उपस्थित नागरिकों को आवश्यकता होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
अंबेडकर जयंती के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
RELATED ARTICLES





Recent Comments