back to top
रविवार, जुलाई 27, 2025
होमआसपास-प्रदेशछत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने की संगठन विस्तार की नई पहल,...

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने की संगठन विस्तार की नई पहल, ललित महिलांगे बने कोरबा जिले के अध्यक्ष!

कोरबा (पब्लिक फोरम)। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ (एस.सी. विंग) ने प्रदेश और ज़िला कमेटियों के रिक्त पदों पर नियुक्तियाँ करते हुए संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस जंबो कार्यकारिणी की पहली सूची केंद्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक, प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के अनुमोदन से जारी की गई। संगठन महामंत्री जसबीर सिंह, संगठन मंत्री वदूद आलम और प्रदेश अध्यक्ष एस.सी. विंग परमानंद जांगड़े ने इस सूची को जारी किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाकर छत्तीसगढ़ में संगठन को मज़बूत करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी समाज की आवाज को सड़क से सदन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और समाज के हितों की लड़ाई लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस संगठनात्मक विस्तार के तहत आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के राज्य महासचिव वदूद आलम, राज्य महासचिव (संगठन) जसबीर सिंह, और प्रदेश अध्यक्ष (एस.सी. विंग) परमानंद जांगड़े ने 23 जिलों में एस.सी. विंग के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। कोरबा जिले के लिए ललित कुमार महिलांगे को एस.सी. विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ललित महिलांगे की नियुक्ति से कोरबा जिले में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक इकाई को मज़बूती मिलेगी। महिलांगे की पहचान एक संघर्षशील नेता के रूप में की जाती है और वे पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य कर पार्टी को मजबूत बनाने और लोगों को जोड़ने का प्रयास किया है। उनके जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को क्षेत्र में निश्चित रूप से लाभ होगा।

परमानंद जांगड़े ने यह भी कहा कि एस.सी. विंग की नई कमेटी को पूरे छत्तीसगढ़ में जल्द ही मजबूती से खड़ा किया जाएगा और समाज की आवाज़ बनकर समाज के हितों की लड़ाई जारी रखी जाएगी।

50 साल की सेवा, फिर भी न कर्मचारी का दर्जा, न...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हक और उनका संघर्ष: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन रायपुर/नई दिल्ली (पब्लिक फोरम)। देशभर में कार्यरत करीब 27...
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments