होमआसपास-प्रदेशठुसेकेला के आंगनबाड़ी केंद्र में पंखों का अभाव.. भीषण गर्मी में मासूम...

ठुसेकेला के आंगनबाड़ी केंद्र में पंखों का अभाव.. भीषण गर्मी में मासूम बच्चे बेहाल, शिवसेना ने उठाई आवाज

खरसिया(पब्लिक फोरम)।ग्राम पंचायत ठुसेकेला के आंगनबाड़ी केंद्र में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आई है। यहां एक भी पंखा नहीं होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे भीषण गर्मी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। लगातार बढ़ते तापमान के बीच बच्चों की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

इस गंभीर समस्या को लेकर खरसिया विधानसभा शिवसेना अध्यक्ष पिंटू यादव ने अनुविभागीय अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से आंगनबाड़ी केंद्रों में पंखे नहीं हैं, जिससे मासूम बच्चों को अत्यधिक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

पिंटू यादव ने जिम्मेदार अधिकारियों, परियोजना विभाग, सचिव और सरपंच पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां अधिकारी और जनप्रतिनिधि बिना पंखा, कूलर या एसी के कुछ मिनट भी नहीं रह सकते, वहीं छोटे बच्चे एक साल से भीषण गर्मी में बिना किसी सुविधा के पढ़ाई करने को मजबूर हैं। यह स्थिति न केवल लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments