back to top
रविवार, जुलाई 27, 2025
होमआसपास-प्रदेशकोरबा यूनियन ने गौ रक्षा हेतु निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, आयुक्त...

कोरबा यूनियन ने गौ रक्षा हेतु निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, आयुक्त ने दिया आश्वासन!

कोरबा (पब्लिक फोरम)। कोरबा यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य निगम कार्यालय पहुंचे और निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई को गौ रक्षा से संबंधित ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने जिले में गौ वंश की सुरक्षा के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की, जिसे सुनकर निगम आयुक्त ने समाधान का आश्वासन दिया।
यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में गौ वंश की सुरक्षा की समस्या गंभीर है और तत्काल समाधान की आवश्यकता है। इस पर आयुक्त ममगई ने समिति के सदस्यों को जल्द ही समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर कोरबा यूनियन की अध्यक्ष सिमरन कौर, उपाध्यक्ष विकास डालमिया, सचिव सत्या जायसवाल, उप सचिव पी रवि सिंह, कोषाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, सह कोषाध्यक्ष मनोज वाधवानी, कार्यकारिणी सदस्य रवि सिंह चंदेल, लता बौद्ध, सरोज पांडेय, सचिन शुक्ला, प्रशांत सिंह, हरमीत सिंह, विवेक पाहवा, वसीम अकरम और सुनील पुरोहित उपस्थित थे।

गौ वंश की सुरक्षा को लेकर कोरबा यूनियन की पहल सराहनीय है। यूनियन का यह कदम गौ रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और निगम आयुक्त का समर्थन मिलना एक सकारात्मक संकेत है। इससे उम्मीद की जा रही है कि जिले में गौ वंश की सुरक्षा की स्थिति में सुधार होगा।

50 साल की सेवा, फिर भी न कर्मचारी का दर्जा, न...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हक और उनका संघर्ष: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन रायपुर/नई दिल्ली (पब्लिक फोरम)। देशभर में कार्यरत करीब 27...
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments