कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिले में 01 जून से अब तक 637.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 15 अगस्त तक औसत वर्षा 770.1 मिमी हुई है। बीते 24 घण्टों में जिले में 0.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 604.0 मिमी, भैंसमा में 753.9 मिमी, करतला में 635.6 मिमी, कटघोरा में 784.0 मिमी, दर्री में 679.2 मिमी, पाली में 595.4 मिमी, हरदीबाजार में 494.0 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 603.0 मिमी एवं पसान में 588.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा कटघोरा तहसील में दर्ज की गई है।
कोरबा: जिले में अब तक 637.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज
RELATED ARTICLES










Recent Comments