back to top
शनिवार, जनवरी 24, 2026
होमआसपास-प्रदेशKORBA: जिले के नए कलेक्टर होंगे सौरभ कुमार; हटाए गए निगम आयुक्त

KORBA: जिले के नए कलेक्टर होंगे सौरभ कुमार; हटाए गए निगम आयुक्त

कोरबा (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। कोरबा जिले के कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर भेजा गया है तथा उनके स्थान पर बिलासपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार को कोरबा स्थानांतरित किया गया है।

एक अन्य आदेश में नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय, जो दो दिन पहले जारी तबादला सूची में कोरबा निगम के लिए यथावत रखे गए थे, उन्हें शासन द्वारा एकल आदेश जारी कर नगर पालिक निगम कोरबा आयुक्त के पद से स्थानांतरित करते हुए मुंगेली जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है। अम्बिकापुर की आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई को कोरबा निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments