शुक्रवार, अक्टूबर 18, 2024
होमआसपास-प्रदेशकोरबा: प्रवीण पालिया बने बामसेफ अध्यक्ष, सुनील सुना को मिली मूलनिवासी संघ...

कोरबा: प्रवीण पालिया बने बामसेफ अध्यक्ष, सुनील सुना को मिली मूलनिवासी संघ की कमान

कोरबा (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 15 जुलाई 2024 को सियान सदन में मूलनिवासी संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन और स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के राज्य अध्यक्ष तारेश सुरतावान ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत पिछली बैठक के कार्यवृत से हुई और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें संगठन की गतिविधियों और आय-व्यय का विवरण शामिल था। इसके बाद, पूर्व कार्यकारिणी को विघटित कर, नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नवगठित कोरबा जिला कार्यकारिणी (2024-25):
1. जिला अध्यक्ष: सुनील सुना
2. उपाध्यक्ष:
   – गेन्दलाल सिदार
   – रेखा साहू
   – रामनारायण श्रीवास
3. महासचिव: प्रदीप बन्दे
4. कोषाध्यक्ष: नंदकिशोर साहू
5. प्रशिक्षण सचिव:
   – शिव श्रीवास
   – अमर दास
6. मीडिया प्रभारी: सय्यद हसन अली
7. कार्यकारिणी सदस्य: 
   – विवेक यादव
   – गौतम कुर्रे
   – अनिल आदित्य
   – विजय यादव

इस नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य संविधान के मूल्यों को मजबूत करना, समाज के हर वर्ग तक संवैधानिक जागरूकता फैलाना और लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी देना है।

बैठक में बामसेफ कोरबा के नए जिला अध्यक्ष प्रवीण पालिया और महासचिव आशीष चौहान को ए के क़ुरनाल की अध्यक्षता में एक वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना गया। अन्य पदाधिकारियों की घोषणा अगली बैठक में की जाएगी।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों का बहुजन पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, 11 अगस्त 2024 को कटघोरा में होने वाले BS4 कार्यक्रम के तहत कलस्टर कन्वेंशन की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments