back to top
बुधवार, मार्च 12, 2025
होमआसपास-प्रदेशकोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद ने दी छठपर्व की शुभकामनाएं

कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद ने दी छठपर्व की शुभकामनाएं

कोरबा (पब्लिक फोरम)। नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने सूर्य उपासना के महान पर्व छठ पर्व की अपनी हार्दिक शुभकामनाएं क्षेत्र के नागरिकों व व्रतधारियों को दी है।

उन्होने बधाई देते हुए कहा है कि भुवन भास्कर भगवान सूर्य एवं छठी मईया की उपासना व पूजा अर्चना का महान पर्व छठ पर्व आप सभी के लिए सुख-शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य को प्रदान करने वाला हो, आप सब पर भगवान सूर्य एवं छठी मईया का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

उन्होने इस महान पर्व को पूरी गरिमा श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाने का आग्रह किया। महापौर श्री प्रसाद ने नगर के अमनचैन, विकास व आम नागरिकों की सुख-शांति व उत्तम स्वास्थ्य की कामना भुवनभास्कर भगवान सूर्य एवं छठी मईया से की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments