गुरूवार, फ़रवरी 5, 2026
होमआसपास-प्रदेशकोरबा: 06 फरवरी को होगी DLCC-DLRC बैठक, सरकारी योजनाओं की समीक्षा पर...

कोरबा: 06 फरवरी को होगी DLCC-DLRC बैठक, सरकारी योजनाओं की समीक्षा पर होगी चर्चा

कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिले में बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए 06 फरवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। मार्गदर्शी बैंक योजना के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC) और जिला पुनरीक्षा समिति (DLRC) की यह बैठक कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में शाम 05 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में होगी।

प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इनमें चालू वित्तीय वर्ष में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हासिल की गई उपलब्धियों का आकलन प्रमुख होगा।

बैठक के एजेंडे में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (PMFME), जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष, तथा पीएम सूर्यघर योजना जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी जन-कल्याणकारी बीमा और बचत योजनाओं पर भी समीक्षा होगी।

बैठक में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा और पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन पर भी चर्चा निर्धारित है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति भी समीक्षा का हिस्सा होगी।
किसानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों और उद्यानिकी से जुड़े लोगों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धता और वितरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments