कोरबा (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा की जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक शनिवार को पंचवटी विश्राम गृह में आयोजित हुई। इस बैठक में जिले के पदाधिकारी, ग्रामीण क्षेत्रों से आए ब्लॉक अध्यक्ष एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन की मजबूती और विस्तार रहा। साथ ही आगामी 12 अक्टूबर को रायपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में जिले की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई।बैठक को प्रदेश सह सचिव हरीश तिवारी, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, और संभागीय जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना ने संबोधित किया। उनके मार्गदर्शन और सहमति से संगठनात्मक पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।इस अवसर पर मिंटू श्याम सारथी को कोरबा शहर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा जिला और ब्लॉक स्तर पर भी कई पदाधिकारियों को दायित्व दिए गए। बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य इस प्रकार रहे:
संभागीय उपाध्यक्ष – श्रीधर नायडू
संभागीय सचिव – अमरीक सिंह
संरक्षक – रिंकू अनूप जायसवाल एवं विनोद साहू
जिला अध्यक्ष – शशिकांत डिक्सेना
जिला महासचिव – नीलेंद्र राठौर (जिन्होंने आभार व्यक्त किया)
जिला सचिव – गणेश साहू
जिला उपाध्यक्ष – अभिषेक आदिले, अंकित सिंह, ओम कुर्रे
जिला सहसचिव – महेंद्र सिंह, रामचरण साहू
जिला कोषाध्यक्ष – महेश कुर्रे
ब्लॉक अध्यक्ष – बिरजू बाला (कुसमुंडा), ओम ग्वेल (करतला), राजू खत्री (दर्री), भागवत दीवान (दीपका), धरम तिवारी (बालको)
शहर अध्यक्ष – समीर गुप्ता
बाकी मोगरा अध्यक्ष – राजकुमार साहू
सोशल मीडिया प्रभारी – जितेन साहू
इसके अलावा विकास तिवारी, सूर्यकांत राठौर, मनोज राठौर, दिब्येंदु मृधा, कुलदीप साहू, नरेंद्र राठौर, भोलाराम केवट, लक्ष्मण, विकास सोनी, बालकृष्ण राय, विजय साहिल, अजीत कुमार, नागेंद्र कुमार, मणी, फिरत पटेल, ओमप्रकाश कुर्रे, योगेश साहू, चित्रलेखा श्रीवास, अशोक श्रीवास, शिवप्रसाद गुप्ता, विनोद साहू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान यह संकल्प लिया गया कि संगठन को गांव से लेकर शहर तक मजबूत किया जाएगा और आने वाले रायपुर सम्मेलन में कोरबा जिले की उपस्थिति सबसे सशक्त होगी।
Recent Comments