कोरबा (पब्लिक फोरम)। बलोदा बाजार जिले की घटना के बाद प्रशासन और पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न करने और निर्दोष नागरिकों को लगातार परेशान किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ने सुभाष चौक, निहारिका के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया।
कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। अपराधियों को नियंत्रण में रखने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और किसी भी घटना से पहले सख्त कदम उठाए। लेकिन भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सतनाम समाज शांति और अहिंसा का पुजारी है। गुरु घासीदास के अनुयायी होने के नाते, वे हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हैं। भाजपा सरकार समाज के साथ षड्यंत्र करके छल कर रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर, श्रीमती सपना चौहान ने बलोदा बाजार की घटना को सरकार की नाकामी का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश में भाजपा की सरकार रही है, तब पुलिस द्वारा आम जनता, किसानों और आदिवासियों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज या गोलीकांड हुआ है। भाजपा ने हमेशा आम जनता का दमन किया है।
कार्यक्रम के सहप्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने बलौदाबाजार प्रकरण में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोजनकर्ता, टेंट लगाने वाले और भोजन व्यवस्था करने वाले पुलिस की नाक के नीचे खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर इसका समाधान निकालें।
धरना प्रदर्शन के सहप्रभारी हरीश परसाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार से बलोदा बाजार घटना की सीबीआई जांच की मांग कर रही है और निर्दोष लोगों को रिहा करने की मांग कर रही है। साथ ही, गिरौधपुरी और बलोदा बाजार के असली दोषियों को पकड़ने की मांग भी की।
धरना प्रदर्शन में श्यामसुंदर सोनी, नारायण प्रसाद कुर्रे, महेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप पुरायणे, दुष्यंत शर्मा, देवप्रसाद रत्नाकर, पुष्पा पात्रे, राकेश पंकज, विकास सिंह (विक्की), यू आर महिलांगे, सनीस कुमार सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहप्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने किया और आभार प्रदर्शन संतोष राठौर ने किया।
मुख्य रूप से उपस्थित: उषा तिवारी, देवप्रसाद रत्नाकर, रामकुमार सिंह राठौर, मुकेश राठौर, सुरेश सहगल, रवि खुंटे, विरेन्द्र चंदन, बुद्धेश्वर प्रसाद चौहान, विजय आनंद, अश्वनी पटेल, दीपक टंडन, प्रशांत सिंह, नारायण लाल कुर्रे, गंगाराम भारद्वाज, टेकराम श्रीवास, बिसाहूराम कुम्भकार, संजू अग्रवाल, बसंत कुमार चंद्रा, आरिफ खान, त्रिवेणी मिरी, गीता गभेल, द्रोपदी तिवारी, हाजी इकबाल दयाला, रवि पी सिंह, अशोक नारंगे, संतोष कुमार यादव, हीरालाल गोस्वामी, जनमपुरी गोस्वामी, लक्ष्मण लहरे, सीताराम चौहान, अरमान, सच्चिदानंद राय, के एल मिश्रा, के ए नरसिंहा, शशी अग्रवाल, रवि पी सिंह, रूपा मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास, चित्रलेखा श्रीवास, प्रदीप राम जायसवाल, मो. यूनूस मेमन, डॉ. गोपाल यादव, राजेन्द्र सूर्यवंशी, चंद्रकुमार पाण्डेय, महेंद्र सिंह चौहान, रामकुमार चंद्रा, पवन कुमार चौहान, अनवर रजा, सुखसागर निर्मलकर, अभय सिंह, गणेश दास महंत, किसन श्रीवास, अरविंद सिंह, लक्ष्मीनारायण देवांगन, मनहरण कुमार राठौर, गजानंद प्रसाद साहू, पवन विश्वकर्मा, शकील अंसारी, वीरू मांझी, गोलू, संजय यादव, संतोष कुमार गोंड, छबिराम, विजय कुमार, कृपाराम साहू, पालूराम साहू, टिंकी मानिकपुरी, हमीदुनू, रेशमा बेगम, शैलेन्द्र सिंह, संतोष लांझेकर, लक्ष्मी बंछोर, अर्चना उपाध्याय, सुभाष, गनेश राम बघेल, लखन लाल सहीस, लक्ष्मी महंत, मुन्नी नायक, कुंजबिहारी साहू, विरेन्द्र कुमार राठौर, श्यामा सारथी, मोंगरा चतुर्वेदी, रंजीता सारथी, सुशीला महंत, शीला वर्मा, दिलेश्वरी देवांगन, सुमित्रा शर्मा, प्रमिला वर्मा, रानी रामबाई महंत, मनिषा, इतवारा शर्मा, ममता शर्मा, पुनीबाई कुर्रे, संगीता बरेठ, जगर बाई नामदेव, गिन्ती देवी, राजेश्वरी, गनेशी महंत, किरण महंत, बुधवारा बाई पटेल, नेतादून विद्या नामदेव, मंजू नामदेव, चमरिन नामदेव, रेनु साहू, सुभावती साहू, ममता साहू, मंजू साहू, रोशनी बघेल, नानबाई बघेल, अनिता सारथी, सरिका सिंह, रिता साह, रिया यादव, लीलावती, शिवकुमारी सारथी, सुमन साहू, पंचराम सारथी, कुमार बघेल, चेतन साहू, मंजू नामदेव, मधु नामदेव, बंसती महंत, दामिनी नेताम, नंदनी महंत, चंद्रिका चौहान, मीरा देवी, हीरा चौहान, कुंती महंत, रजनी चौहान, बिन्दू चौहान, मोंगरा बाई, पुष्पा महंत, अमिना, कान्ति बाई, चांदनी साहू, अकती चौहान, सत्यम, रंभन दास, मीरा महंत, संगीता जांगड़े, श्यामबाई खंटे, राजेन्द्र महंत, अजय दीवान आदि उपस्थित थे।
Recent Comments