कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के चुनावी मैदान में अब धमासान शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम को जारी उम्मीदवारों की सूची में अध्यक्ष पद के लिए 4 दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इनमें अधिवक्ता अब्दुल रहमान, धनेश कुमार सिंह, गणेश कुलदीप और सुधीर कुमार निगम शामिल हैं।
सचिव पद पर भी 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। नूतन सिंह ठाकुर, प्रशांत कुमार धुर्य, रघुनन्दन सिंह ठाकुर और सुनील यादव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी गोपी कौशिक ने बताया कि 29 मार्च 2024 को शाम 4 बजे नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अन्य पदों के लिए भी रोचक मुकाबला रहेगा।
उपाध्यक्ष वरिष्ठ (पुरुष):- अनीश कुमार सक्सेना, बद्री प्रसाद मोदी, नरेश कुमार साहू और संदीप प्रजापति।
उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला):- राजेश्वरी राठौर, शिवकुमारी कंवर, उत्तरा राठौर
सहसचिव:- बालक राम बरेठ, नंद किशोर पासवान, राजू कुमार देवांगन
कोषाध्यक्ष:- सौरभ अग्रवाल, अमर नाथ कौशिक, सुनील कुमार सोनवानी
ग्रंथालय सचिव:- कमलेश कुमार श्रीवास, क्रांति कुमार श्रीवास, राजकुमार यादव।
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव:- लक्ष्मण प्रसाद पटेल, सुरेश कुमार महंत।
कार्यकारिणी सदस्य:- अब्दुल नफीस खान, छतराम साहू, ज्योति वर्मा, खेम लाल किशोर, प्रवीण कुमार राठौर, रामेश्वर सिंह कंवर, रीता पुलस्त, रोमेश सिंह ठाकुर, शिल्पा दांडेकर चन्ने।
चुनाव प्रचार-प्रसार जोरों पर:-
उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। मतदाताओं को लुभाने के लिए वे विभिन्न रणनीतियां अपना रहे हैं।
20 अप्रैल 2024 को होगा मतदान
मतदान 20 अप्रैल 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 21 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे से होगी। यह चुनाव जिला अधिवक्ता संघ के लिए महत्वपूर्ण है।
Recent Comments