back to top
बुधवार, फ़रवरी 11, 2026
होमउत्तरप्रदेशडॉ.काउंट सीजर मैटी की 217वीं जयंती पर सीतापुर में खिचड़ी भोज: राष्ट्रीय...

डॉ.काउंट सीजर मैटी की 217वीं जयंती पर सीतापुर में खिचड़ी भोज: राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद वर्मा रहे मुख्य अतिथि

सीतापुर (पब्लिक फोरम) एमडीएमएलईएच चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य जागृति केंद्र में रविवार को होम्योपैथी के प्रख्यात पुरोधा डा. काउंट सीजर मैटी की 217वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ.आर.के. यादव द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (पंजीकृत) ऑल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतापुर जनपद के लहरपुर-कसरैला मार्ग स्थित एमडीएमएलईएच चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य जागृति केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर मुनीश मल्होत्रा, वरिष्ठ चिकित्सक डा. के. के. मिश्र (लखनऊ) तथा होम्योपैथिक चिकित्सक डा.के.के. यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत डा.काउंट सीजर मैटी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई।

मुख्य अतिथि बिनोद वर्मा ने अपने संबोधन में डा. मैटी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने होम्योपैथी को जनसामान्य तक पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार और चिकित्सा पद्धति आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसे आयोजनों को जन-जागरूकता के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में IBPNEWS LIVE से जुड़े पत्रकारों के साथ-साथ पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के उत्तर प्रदेश प्रदेश संरक्षक प्रताप तिवारी, प्रदेश सचिव मोहित सिंह, सीतापुर जिला उपाध्यक्ष अवधेश जायसवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा डा. ब्रजेश सिंह, विश्वदीप चौधरी, डा. ओम, डा. निर्मल, डा. पंकज, साहिल, आकाश कुमार तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पत्रकार और जनप्रतिनिधि भी समारोह में शामिल हुए। समारोह का समापन खिचड़ी भोज के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित अतिथियों और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। आयोजन को क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला बताया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments