खरसिया/रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित ट्रैक साइकलिंग प्रतियोगिता में खरसिया की बेटी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, खरसिया की कक्षा 10वीं की छात्रा छाया श्री राठिया ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
छाया की इस उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे खरसिया क्षेत्र और रायगढ़ जिले को गौरव प्राप्त हुआ है। इस सफलता पर स्कूल के प्राचार्य रामनिवास नागवंशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, सहपाठियों और परिवारजनों ने छाया को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने आशा व्यक्त की कि छाया इसी तरह आगे भी सफलता अर्जित कर अपने स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन करती रहेगी।






Recent Comments