होमआसपास-प्रदेशमंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े खरसिया...

मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े खरसिया पुलिस के हत्थे

कॉन्वेंट स्कूल के पास जैन मंदिर में ताला तोड़कर दानपेटी से चुराये थे रूपए

खरसिया (पब्लिक फोरम)। खरसिया क्षेत्र में मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपियों को चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी हाल ही में चोरी के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था, जिसने बाहर आते ही अपने साथी के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मामले में प्रार्थी राजेन्द्र मेहता खरसिया ने श्वेताम्बर जैन मंदिर चोरी की रिपोर्ट 06 मार्च को पुलिस चौकी खरसिया में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 331(4), 305 (ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना की पतासाजी शुरू की। जांच के दौरान पूर्व में मंदिर चोरी के मामलों में शामिल संदेही देव उर्फ देवा श्रीवास और उसके साथी मोनू चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी देव उर्फ देवा श्रीवास के मेमोरेंडम पर उसके कब्जे से 900 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक छोटा लोहे का रॉड बरामद किया गया, वहीं आरोपी मोनू चौहान के कब्जे से 900 रुपये जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को उनके कृत्य पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, आरक्षक साविल चंद्रा एवं आरक्षक मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments