back to top
सोमवार, सितम्बर 29, 2025
होमआसपास-प्रदेशखरसिया नगर क्षेत्र को डी.एम.एफ. से मिली 2.69 करोड़ की सौगात

खरसिया नगर क्षेत्र को डी.एम.एफ. से मिली 2.69 करोड़ की सौगात


खरसिया(पब्लिक फोरम) । नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी  का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि नगर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद लगातार पार्षदों के साथ विकास के कार्य किए जा रहे हैं। माननीय ओपी चौधरी के सहयोग से खरसिया नगर क्षेत्र को डी.एम.एफ. से 2.69 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है।

विकास कार्यों की जानकारी

  • चंदन तालाब पाथवे नाली एवं स्टोनवॉल: 75.78 लाख के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • वार्ड नंबर 16 में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन हेतु क्लब भवन: 24.91 लाख के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • श्री लखीराम ऑडिटोरियम में शौचालय एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य: 37.87 लाख के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • स्वामी विवेकानद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बॉक्स क्रिकेट निर्माण कार्य: 35.47 लाख के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • स्पोर्ट्स कंपलेक्स में मुक्तिधाम के पीछे पाथवे एवं पार्किंग निर्माण कार्य: 14.12 लाख के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • वार्ड नंबर 18 मुक्ति धाम में विभिन्न विकास कार्य: 21.65 लाख के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • खंती के चारों ओर नाली एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य: 22.76 लाख के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • वार्ड नंबर 14 सामुदायिक भवन में अतिरिक्त हॉल निर्माण कार्य: 20.31 लाख के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • वार्ड नंबर 10 अटल परिसर के सामने शेड एवं पेयजल व्यवस्था: 16.14 लाख के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।

खरसिया नगर का विकास
खरसिया नगर ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी और व्यवस्थित रूप में विकसित शहर की तर्ज पर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने बताया कि नगर में विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और माननीय ओपी चौधरी जी के सहयोग से खरसिया नगर क्षेत्र का विकास हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments