होमआसपास-प्रदेशखरसिया: गंज हनुमान मंदिर में 2 और 3 अप्रैल को भव्य जन्मोत्सव;...

खरसिया: गंज हनुमान मंदिर में 2 और 3 अप्रैल को भव्य जन्मोत्सव; जानें पूरा कार्यक्रम

खरसिया (पब्लिक फोरम)। आस्था और भक्ति के रंग में रंगने के लिए खरसिया तैयार है। गंज बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध श्री गंज हनुमान मंदिर में इस वर्ष भी बजरंगबली का पावन जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। यह दो दिवसीय आयोजन 2 एवं 3 अप्रैल को संपन्न होगा।

2 अप्रैल को प्रातःकाल से उत्सव का शुभारंभ होगा। बाबा की आरती और ज्योत प्रज्वलन के साथ दिन की शुरुआत होगी, इसके बाद निशान यात्रा निकाली जाएगी। भक्तगण मनोकामना अर्जी अर्पित कर सकेंगे। सुंदरकांड पाठ एवं अखंड रामायण पाठ का पुण्य लाभ भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।

2 अप्रैल की सायंकाल विशेष रूप से भव्य रहेगी – बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा और इसके साथ एक मनमोहक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जो भक्तों के मन को राममय कर देगी।

3 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
श्री सियाराम सखा मंडल एवं श्री हनुमान सेवा समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार एवं मित्रों सहित इस पावन आयोजन में पधारें और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments