back to top
बुधवार, फ़रवरी 5, 2025
होमआसपास-प्रदेशकांकेर: मजदूरों की एकता का नया अध्याय, बना संयुक्त मजदूर संघर्ष मोर्चा!

कांकेर: मजदूरों की एकता का नया अध्याय, बना संयुक्त मजदूर संघर्ष मोर्चा!

कांकेर। कांकेर जिला के सभी मजदूर यूनियनों को शामिल कर  आज 27 फरवरी 2024 को जिला स्तरीय संयुक्त मजदूर संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया।
मीडिया को जारी एक बयान में मोर्चा के संयोजक नजीब कुरेशी ने बताया कि जिला के श्रमिक आंदोलन को मजबूत करने और सभी मजदूरों को एकत्रित करने के उद्देश्य से यह मोर्चा का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों का पंजीयन, पंजीकृत श्रमिकों को योजनाओं का लाभ, परिवहन मजदूरों को भविष्यनिधि, चिकित्सा सुविधा, नियमित उचित वेतन से वंचित है।

श्री कुरेशी ने कहा प्रदेश के विगत 24 वर्षो में कई सरकार आए लेकिन मजदूरों की दशा में कोई बदलाब नही हुए। मजदूरों का शोषण इन दिनों और तेज हुआ है। मजदूर नेता ने कहा कि जिला में बाहर से मजदूर लगाकर उन मजदूरों से 18 घंटे कार्य लिया जाता है और श्रम विभाग मूकदर्शक बनी हुई है। स्थानीय लोगों के रोजगार छीना जा रहा है। मजदूरों का निर्मम शोषण कर बहार से आए ठेकेदार अपने मुनाफे का पहाड़ खड़ा कर रहा है। मजदूरों के साथ हो रहे इन भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को तेज करने के उद्देश्य से ही संयुक्त मजदूर संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है।

जिसमें एक 13 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया है। संयोजन समिति में ओमप्रकाश देवांगन, देवचंद भास्कर, बादुदेव दास, दिलीप कचलाम, उमेंद्र लाल जैन, भीषम साहू, त्रिलोचन साहू, अकिल सोलंकी, चंद्रहास साहू, लोकेश पटेल राजेश मतलाम विमल भास्कर पवन, कोडोपी, संतोष जैन समीर लाल रामधर यादव विनोद रवि जैन संतोष साहू शामिल है। संयोजन समिति का संयोजक नजीब कुरेशी चुने गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments