बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। कमलिनी एमजीएम नर्सरी स्कूल बालको में रेड कलर डे मनाया गया। सभी विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई गईं। जिससे लाल रंग की पहचान तथा जो चीजे लाल रंग की होती है उनकी पहचान बच्चो द्वारा की गई।




बच्चो ने लाल रंग की पोशाक पहनी थी। जिसमे लड़की और लड़के को सर्वश्रेष्ठ पोशाक में मिस/मास्टर का ताज दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने खूब आनंंद के साथ अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
Recent Comments