भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कोरबा के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कहा कि आज मानवीय मूल्यों की लड़ाई सबसे बड़ी लड़ाई बन गई है। वर्तमान समय में क्रांतिकारी शहीदों के विचारों और मूल्यों को बचाने की सबसे बड़ी जरूरत है। वर्तमान शासन और शासक वर्ग द्वारा शहीदों के योगदान को जान बुझ कर भुलाया जा रहा है।
क्रांतिकारियों के विचारों को, जनता के बीच ले जाना होगा।
“आज मुनाफाखोरी की वजह से कोरबा जिले में प्रदूषण, पर्यावरण की समस्या बढ़ती जा रही है।”
मानवीय गतिविधियों की वजह से जीवन के सामने अनेकों समस्याएं खड़ी हो गई हैं। आज मानवीय कूकृत्य समाज को प्रदूषित कर रहे हैं। आज वैज्ञानिक दृष्टि को अपनाने की और प्रचार-प्रसार करने की आज सबसे ज्यादा जरूरत है। इसी से जीवन को सही अर्थ दिया जा सकता है। महापुरुषों के और देश दुनिया के क्रांतिकारियों के विचारों को धरती पर उतारें और कल्याणकारी समाज बनाएं,आज लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। लोकतंत्र को बचाना आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की हो गई है।आज जनवादी, समाजवादियों, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को आगे बढ़ाने की सबसे ज्यादा जरूरत है।
देश और दुनिया के क्रांतिकारी नेताओं, विचारकों, दार्शनिकों और कवियों के विचारों को जाने बिना और उन्हें धरातल पर उतारे बिना, देश और दुनिया की रक्षा नहीं की जा सकती। यह हमारे क्रांतिकारी ही थे जिन्होंने दुनिया को शोषण और अन्याय के बारे में बताया और क्रांतिकारी परिवर्तन करके इनके खात्मे का मार्ग प्रशस्त किया। अंबेडकर के मूल्यों को आगे बढ़कर ही संविधान की रक्षा की जा सकती है।, लड़ाई मार्क्स ने शुरू की थी जो लेनिन, माओ, फिदेल कास्त्रो, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, बिस्मिल, अशफाक, फ़ैज़ अहमद फ़ैज़, प्रेमचंद, और लाखों करोड़ों क्रांतिकारियों द्वारा जारी रखी गई और समाज में और दुनिया में एक ऐसा समाज बनाया जिसमें सबको शिक्षा दी गई, सबको रोजगार दिया गया, मुफ्त इलाज दिया गया, जमीन का राष्ट्रीयकरण किया गया, जनता को मुफ्त बिजली दी गई, किसानों मजदूरों को लाभकारी मूल्य दिए गए और अपने देशों में पूरे समाज में समता और समानता कायम की। इन विचारों को सबसे पहले रूस, चीन, क्यूबा, वियतनाम आदि देशों में किसानों मजदूरों की सरकार ने लागू किया। आज देश और दुनिया के इन्हीं क्रांतिकारी विचारों को लागू करने की जरूरत है, और इनका प्रचार प्रसार करने की जरूरत है। इन विचारों को जनता में ले जाए बगैर, इस दुनिया में अमन चैन और भाईचारा काम नहीं हो सकता।
क्रांतिकारी विचारों से ही देश और दुनिया में न्याय और शांति कायम की जा सकती है!
RELATED ARTICLES
Recent Comments