दुर्ग/भिलाई नगर (पब्लिक फोरम)। वामपंथी दलों के द्वारा 25 से 31 मई तक महंगाई के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में सीपीआई, सीपीएम और भाकपा (माले ) लिबरेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण हो रही बेतहाशा महंगाई के विरोध में 26 मई को शाम 6:00 बजे, जेपी चौक, सेक्टर -06, भिलाईनगर में प्रदर्शन किया जाएगा ।
वामपंथी दलों की ओर से विनोद कुमार सोनी, सचिव, सीपीआई, डीवीएस रेड्डी, सचिव, सीपीआई-एम, तथा बृजेंद्र तिवारी, सचिव, सीपीआई (एम-एल) लिबरेशन ने संयुक्त बयान जारी कर आम जनता से प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
महंगाई के विरोध में वामपंथी दलों के द्वारा छत्तीसगढ़ में 26 मई को प्रदर्शन
RELATED ARTICLES







Recent Comments