गुरूवार, सितम्बर 19, 2024
होमआसपास-प्रदेशझारखंड विधानसभा चुनाव: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चतरा...

झारखंड विधानसभा चुनाव: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चतरा लोकसभा के ऑब्जर्वर नियुक्त!

कोरबा (पब्लिक फोरम)। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) नई दिल्ली ने अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें झारखंड प्रदेश के चतरा लोकसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। यह लोकसभा क्षेत्र झारखंड के तीन जिलों में फैला हुआ है।

कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी के. सी. वेणुगोपाल ने जयसिंह अग्रवाल को पत्र लिखकर यह जिम्मेदारी सौंपी है। पत्र में उन्होंने कहा कि श्री अग्रवाल के अनुभव से पार्टी और पार्टी के उम्मीदवार को बड़ा लाभ मिलेगा।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के लिए नियुक्त सभी ऑब्जर्वर्स की ट्रेनिंग और मीटिंग 10 सितंबर को दोपहर 3 बजे, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी। इसके बाद वे झारखंड जाकर कांग्रेस अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति बनाकर काम करेंगे।

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की मौजूदा अवधि 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रही है। राज्य में कुल 81 सदस्यीय विधानसभा है, जिसमें नई रणनीति के साथ चुनावों की तैयारी हो रही है। कांग्रेस की इस पहल से आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments