खरसिया (पब्लिक फोरम)। नगर की होनहार बिटिया जेश केशरवानी ने अपनी शतरंज की चालो से विरोधी खेमे में मचाई हलचल। विदित है कि ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी चेस चैंपियनशिप 2025-26, एडम्स यूनिवर्सिटी कोलकाता मे आयोजित हुई जिसमें 22 यूनिवर्सिटी के खिलाडियों ने भाग लिया, पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी, रायपुर से जेश केशरवानी अपनी टीम के साथ भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को अगले राउंड के लिए आगे बढ़ाया बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जेश केशरवानी, 4.5/5 प्राची यादव, 4/5 भाग्यश्री पटेल, 1/3 संजीता साहू, 2/4 रोशनी साहू, 2/3 टीम ने अंक अर्जित कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की, इसके साथ ही पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी, रायपुर की टीम ने आल इंडिया यूनिवर्सिटी चेस चेम्पियनशिप के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया।
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चेस चैम्पियनशिप मेरठ, उत्तरप्रदेश में 16 से 22 मार्च 2026 को आयोजित होने जा रही है उक्त जेश केशरवानी की टीम देशभर के विश्वविद्यालयों के बीच अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेगी।
होली के अवसर पर, जहाँ हम सभी रंगों और खुशियों में सराबोर होकर उत्सव मना रहे थे, वहीं जेश केशरवानी अपने टूर्नामेंट में पूरे समर्पण और जुनून के साथ जुटी हुई थी। जेश ने अपनी टीम को विजय दिलाने के लिए शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आपको बता दे कि जेश की माता श्रीमती गायत्री केशरवानी छत्तीसगढ़ चेंबर की महिला विंग से प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा से जिला मंत्री है। जेश की इस सफलता पर शूभ चिंतकों द्वारा बधाई प्रेषित की गई है।





Recent Comments