back to top
शनिवार, जनवरी 24, 2026
होमआसपास-प्रदेशछत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव कमेटी के दिग्गजों में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव कमेटी के दिग्गजों में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

कोरबा (पब्लिक फोरम)। आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणु गोपाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव कमेटी की घोषणा किया है। इस कमेटी में प्रदेश के 18 दिग्गज कांग्रेस नेताओं को स्थान दिया गया है। जिसमें कोरबा से जयसिंह अग्रवाल को शामिल किया गया है।

कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिह देव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, शिव कुमार डहरिया, अनिला भेडिया, मोहन मरकाम, गुरू रूद्र कुमार, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्याय, राजेश शुक्ला, और पारस चोपडा सहित प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष, छैन्प् अध्यक्ष आदि शामिल किये गये है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष मई-जून माह में लोक सभा चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों के लिए कांग्रेस अभी से तैयारी शुरू कर कार्य योजना बनाने में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments