back to top
रविवार, सितम्बर 28, 2025
होमआसपास-प्रदेशजैन पब्लिक स्कूल की संगीत शिक्षिका नीलिमा जायसवाल ‘कलावशिष्ठ सम्मान’ से सम्मानित,...

जैन पब्लिक स्कूल की संगीत शिक्षिका नीलिमा जायसवाल ‘कलावशिष्ठ सम्मान’ से सम्मानित, विद्यार्थियों ने जीते कई पुरस्कार

कोरबा/बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। बिलासपुर में आयोजित प्रणवम् महोत्सव 2025 में जैन पब्लिक स्कूल, कोरबा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय की संगीत शिक्षिका एवं स्वर साधना एकेडमी की संस्थापिका नीलिमा जायसवाल को संगीत के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु ‘कलावशिष्ठ सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

महोत्सव में विद्यालय के बालक एवं बालिका समूह गायन टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय की प्रतिभा और गुणवत्ता को सिद्ध किया।

विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियां जूनियर श्रेणी (बालक समूह गायन) – प्रथम स्थान
सीनियर श्रेणी (बालिका समूह गायन) – प्रथम स्थान
तानिश्का डांगे – तृतीय स्थान (एकल शास्त्रीय गायन)
मोहम्मद खान – तृतीय स्थान (एकल गैर-शास्त्रीय गायन)
शिवाय अग्रवाल – द्वितीय स्थान (सब-जूनियर, सेमी क्लासिकल)
दक्षिता चन्द्रा – द्वितीय स्थान (सब-जूनियर, शास्त्रीय गायन)

स्वर साधना एकेडमी की उपलब्धियां –
छायांक चन्द्रा (बालको) – प्रथम स्थान (शास्त्रीय गायन)
विदित सिंह राजपूत – द्वितीय स्थान (सब-जूनियर श्रेणी)
सागरिका सिंह – द्वितीय स्थान (एकल लाइट म्यूज़िक)

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा नीलिमा जायसवाल को प्राप्त कलावशिष्ठ सम्मान को पूरे विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उल्लेखनीय है कि नीलिमा जायसवाल द्वारा स्थापित स्वर साधना एकेडमी में अनेक बच्चे संगीत शिक्षा प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को निखारते हुए निरंतर प्रगति कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments