शुक्रवार, अक्टूबर 18, 2024
होमआसपास-प्रदेशभाजपा बालको मंडल की बैठक में बूथ सशक्तिकरण व 15 मार्च को...

भाजपा बालको मंडल की बैठक में बूथ सशक्तिकरण व 15 मार्च को विधानसभा घेराव कार्यक्रम सफल करने लिया गया निर्णय

बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। भारतीय जनता पार्टी बाल्को मंडल द्वारा आज पार्षद कार्यालय सेक्टर 05 में आवस्यक बैठक रखी गयी। जिसमें आगामी 15 मार्च को प्रधानमंत्री आवास मुद्दे को लेकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में बालको मंडल से जाने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही आगामी 17 मार्च से बूथ को मजबूत करने के किये बूथ सशक्तीकरण विस्तार कार्यक्रम के संबंध में भी आवस्यक चर्चा की गयी। जिमसें शक्ति केंद्र के सभी सयोजक, सहसंयोजक, विस्तारकों को कार्यकर्ता विवरणिका फार्म बांटी गयी।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा/पार्षद/महामंत्री-लोकेश चौहान, महामंत्री- शैलेन्द्र सिंह, कीर्तन राठौर, ईस्वर साहू, लखन चंद्रा, आलोक तिवारी, पार्षद- गंगा राम, पार्षद-तरुण राठौर, पार्षद-नर्मदा लहरे, संपत यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष-अर्चना रेणुझा, महेष्वरी गोस्वामी, हेमलता निर्मलकर, रेनू प्रसाद, ज्योति परिहार, लाल बाहदुर एवं सभी सयोजक, सहयोजक, बूथ विस्तारक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments