back to top
मंगलवार, जुलाई 29, 2025
होमआसपास-प्रदेश09 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक

09 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक

कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में दिनांक 9 फरवरी दिन शुक्रवार को प्रातः 11.30 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि छ.ग. प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी विजय जांगिड़ जी कोरबा, जांजगीर-चांपा व सक्ती जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय श्रीमती सपना चौहान एवं सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने जिला कांग्रेस , ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित समस्त कांग्रेस जनों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments