back to top
होमआसपास-प्रदेशरानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया...

रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

मेरा खरसिया मेरा अभिमान जल्द होगा चरितार्थ: कमल गर्ग

खरसिया (पब्लिक फोरम)। नगर पालिका और जनपद पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर गोष्ठी एवं राष्ट्रभक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया गया था जिसमे उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 से भी अधिक महिलाओं का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्यअतिथि खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग वही अतिथि के रूप में महेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल एसडीओपी प्रभात पटेल नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल नगर पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी सतीश अग्रवाल, मुख्यनगर पालिका अधिकारी विक्रम भगत सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।

इन सभी अतिथियों ने रानी अहिल्याबाई होलकर का संघर्ष भरे जीवन से परिचय कराते हुए कहाँ अहिल्याबाई का जन्म महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में 31 मई 1725 को हुआ था। उनके पिता मनकोजी राव शिंदे थे। 1733 में उनका विवाह मात्र 12 वर्ष की आयु में खंडेराव होलकर से हुआ, जो मल्हार राव होलकर के पुत्र थे। 1754 में उनके पति खंडेराव की मृत्यु हो गई और बाद में 1766 में उनके ससुर मल्हार राव होलकर भी चल बसे। इसके बाद अहिल्याबाई ने मालवा राज्य की बागडोर संभाली।

अहिल्याबाई ने अपने राज्य में कई सुधार किए। उन्होंने न्यायप्रियता, दानशीलता, और लोककल्याणकारी कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने पूरे भारत में कई मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया। उन्होंने अपने राज्य को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए खुद युद्ध में सेनाओं का नेतृत्व किया। अहिल्याबाई होलकर को भारत की सबसे महान महिला शासकों में से एक माना जाता है।

नपा अध्यक्ष कमल गर्ग ने सुंदर शहर की परिकल्पना करते हुए कहाँ कुछ बिंदुओं पर हम काम कर रहे है जैसे स्वच्छ खरसिया, सुंदर खरसिया, ग्रीन खरसिया व्यवस्थित खरसिया के तहत काम कर रहे है। गर्ग ने उपस्थित जनसमूह से मेरा खरसिया मेरा अभिमान का नारा लगवाया और कहां सभी लोग इस नारे को याद रखेंगे बाहर से आने वाला व्यक्ति भी आने वाले समय मे खरसिया की सुंदरता की तारीफे करेगा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष, पार्षदगण, अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ताओं पत्रकारों के साथ-साथ खरसिया क्षेत्र की महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments