कोरबा। कोरबा में होली के पावन पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशेष ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 26 मार्च, मंगलवार को दोपहर 3 बजे टी.पी. नगर स्थित पाटीदार भवन में होगा।
इस समारोह में कोरबा जिले के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। इनमें शामिल हैं – सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, सभापति, पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और इंटक के पदाधिकारी।
कोरबा जिले के सभी निवासियों को इस होली मिलन समारोह में आने और इस खुशी के पावन पर्व को मनाने के लिए आमंत्रित किया गया है।
- Advertisement -






Recent Comments