back to top
रविवार, जुलाई 27, 2025
होमआसपास-प्रदेशबालको नगर में छत्तीसगढ़ द्विज परिवार का होली मिलन समारोह: पारंपरिक गीतों...

बालको नगर में छत्तीसगढ़ द्विज परिवार का होली मिलन समारोह: पारंपरिक गीतों और फूलों की होली के साथ उत्सव

दुष्यंत शर्मा की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ द्विज परिवार बालको द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। बालको नगर में आयोजित इस समारोह में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि परशुराम सेना के अध्यक्ष श्री नंद त्रिपाठी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीतों और फाग गीतों की धुन पर सभी ने नृत्य किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष भी इस खुशी के माहौल में खुद को रोक नहीं पाए और समाज के सदस्यों के साथ ताल मिलाते नजर आए।

कार्यक्रम के अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा और नंद त्रिपाठी ने इस मौके पर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी प्रेम को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने उपस्थित समाज के सदस्यों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया।

इस भव्य आयोजन का संपूर्ण श्रेय राजीव शर्मा को जाता है। उनके प्रयासों से समाज के संस्कार भवन में पहली बार विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। पूजा-अर्चना और परिक्रमा के बाद परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई, और भद्रा नक्षत्र समाप्त होते ही होलिका दहन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्यजन:
रामकिशोर रेखा शर्मा, राजेश द्विवेदी, पुरुषोत्तम शर्मा, मिश्रा जी (सरखों वाले), राजीव-सुलक्षणा शर्मा, चंदन-स्वेजल शर्मा, विजय-श्रद्धा शर्मा, अमित-सीमा शर्मा, विकास-श्वेता शर्मा, आनंद शुक्ला, अशोक कुमार, समृद्धि, शिवांश, आर्यन, मान्या, सौम्या, अनय-अनन्य, वैष्णवी एवं शानवी।

कोरबा में किशोरी बालिकाओं के लिए आयोजित हुआ विधिक जागरुकता शिविर

छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरुकता का दिया गया प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण योजनाओं की दी जानकारी कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा के अध्यक्ष...
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments