back to top
शनिवार, अप्रैल 19, 2025
होमआसपास-प्रदेशप्रशांति वृद्धा आश्रम में मानव सेवा मिशन की दिल छू लेने वाली...

प्रशांति वृद्धा आश्रम में मानव सेवा मिशन की दिल छू लेने वाली पहल: बुजुर्गों को मिला स्नेह, पोषण और सम्मान

“बुजुर्गों की सेवा में समर्पण की मिसाल बनी मानव सेवा मिशन बालकोनगर”

कोरबा (पब्लिक फोरम)। समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन, बालकोनगर ने एक बार फिर इंसानियत और करुणा की मिसाल पेश की है। संस्था के सदस्यों ने प्रशांति वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का हालचाल जाना और उन्हें सूखा नाश्ता एवं तरबूज जैसे मौसमी फल प्रदान किए।

जरूरतों की पूर्ति, दिल से किया गया सहयोग

इस सेवा अभियान में डॉ. स्मिता प्रसाद, जो कि बालको अस्पताल से जुड़ी हैं और संस्था की सक्रिय सदस्य भी हैं, ने बुजुर्ग महिलाओं को वस्त्र, दवाइयां और अन्य जरूरी सामग्री भेंट की। यह सहयोग सिर्फ भौतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक सहारा भी बना।

आशीर्वाद और मुस्कानें बनीं सबसे बड़ी पूंजी

संस्था के सदस्यों को अपने बीच पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मानवीय स्पर्श से भरे इस प्रयास के लिए सभी का दिल से आभार प्रकट किया और सच्चे मन से आशीर्वाद दिया। बुजुर्गों ने कहा कि संस्था का लगातार आश्रम आना उन्हें सुकून, सुरक्षा और अपनापन का अनुभव कराता है।

सेवा में शामिल रहे ये समर्पित सदस्य

इस सेवा कार्य में केशव चंद्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, सत्यम सोनी, क्रांति सोनी, माधुरी चंद्रा, उमा पटेल, मेघा सोनी, अल्का पृथ्वीकर, पूर्वी धीवर, विधि पाली जैसे सेवा भाव से प्रेरित सदस्य शामिल हुए। साथ ही वृद्धा आश्रम के संचालक वीरू यादव व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments