कोरबा (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिला के प्रभारी मंत्री अरुण साव का कोरबा प्रवास के दौरान भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बरपाली मंडल और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया।
बरपाली मंडल में मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू और भाजयुमो महामंत्री संजु वैष्णव के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम वैष्णव निवास, तुमान के सामने आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल उपाध्यक्ष बलराम वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल और लक्ष्मी श्रीवास, भाजयुमो महामंत्री संजु वैष्णव समेत अन्य प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामलाल जायसवाल, सोनाउ राम देवागन, दीपक पटेल, किरण दिवाकर, ममता राजेश पटेल, और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
तुमान स्थित केपी पब्लिक स्कूल ने भी उपमुख्यमंत्री अरुण साव का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्कूल के डायरेक्टर कीर्ति प्रकाश जायसवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य और स्कूल स्टाफ ने भी सहभागिता की।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और शिक्षण संस्थानों के समर्थन और उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक रूप से भी क्षेत्र में उत्साह का संचार करने वाला रहा।
Recent Comments