रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। राज्यपाल श्री रमेन डेका 16 सितंबर को चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 16 सितंबर की शाम को रायगढ़ पहुंचेंगे। चक्रधर समारोह में शामिल होने के पश्चात वे रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे। राज्यपाल श्री डेका अगले दिन प्रात: 10 बजे से 11.30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेंगे। जिसके पश्चात वे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
राज्यपाल श्री डेका 16 सितंबर को चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल
RELATED ARTICLES







Recent Comments