जांजगीर-चांपा (पब्लिक फोरम)। गोंडवाना गोंड महासभा, जिला जांजगीर–चांपा (छत्तीसगढ़) के तत्वाधान में गोंडवाना क्षेत्र के ऐतिहासिक गढ़ों, किलों, आदिवासी संग्रहालयों एवं कचारगढ़ मेले के दर्शन हेतु एक विशेष सांस्कृतिक एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से गोंड समाज के 73 प्रतिनिधि एक बस एवं तीन चारपहिया वाहनों के माध्यम से भाग लेंगे।
इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य गोंडवाना की ऐतिहासिक विरासत से समाज को जोड़ना, सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना तथा विभिन्न गढ़ों में पारंपरिक “गोगों सेवा” का आयोजन करना है। गोंड समाज के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथियों में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन में सहभागिता करने की अपील की गई है।
यात्रा का शुभारंभ
यात्रा का शुभारंभ 29 जनवरी 2026 को प्रातः 7 बजे बिलासपुर से किया जाएगा। यात्रा को गोंडवाना गोंड महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सतरंगी ध्वज दिखाकर रवाना किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से –
रमेशचंद श्याम (कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा), डी.एस. पोर्ते (जिलाध्यक्ष, पेंड्रा–गौरेला),
समय सिंह गोंड (कार्यकारी अध्यक्ष, जिला बिलासपुर),
इंजीनियर अविनाश नेटी (उपाध्यक्ष, जिला जांजगीर–चांपा)
उपस्थित रहेंगे।
गोगो सेवा का कार्यक्रम (तिथि व स्थान)
29 जनवरी 2026
सुबह 10:00 से 11:00 बजे:— धमधागढ़।
दोपहर 1:30 से 2:00 बजे — भोरमदेव।
शाम 5:00 से 6:00 बजे — मंडलागढ़।
30 जनवरी 2026
शाम 4:00 बजे — बैरागढ़।
31 जनवरी 2026
सुबह 10:00 से 11:00 बजे — चौरागढ़, पंचमढ़ी।
01 फरवरी 2026
सुबह 7:00 से 8:00 बजे — चांदागढ़।
दोपहर 2:00 से 3:00 बजे — लांजीगढ़।
शाम 4:30 से 5:30 बजे — कचारगढ़।
02 फरवरी 2026
सुबह 10:00 से 11:00 बजे — बम्बलेश्वरी माई
दोपहर 2:00 से 3:00 बजे — आदिवासी संग्रहालय, रायपुर
शाम 6:00 बजे — बिलासपुर में यात्रा का समापन।
सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने का प्रयास
गोंडवाना गोंड महासभा का यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गोंड समाज की ऐतिहासिक पहचान, सांस्कृतिक मूल्यों और सामूहिक एकता को पुनर्जीवित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। गोंडवाना के प्राचीन गढ़ों में गोगों सेवा के माध्यम से समाज अपनी परंपराओं से पुनः जुड़ने का संकल्प ले रहा है।
यात्रा कार्यक्रम में किसी प्रकार का परिवर्तन होने की स्थिति में संबंधित जानकारी पृथक से दी जाएगी।
इस संपूर्ण आयोजन की जानकारी तरुण नेताम, राष्ट्रीय महासचिव, गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा जारी की गई है। गोंडवाना गोंड महासभा ने समाज के सभी लोगों से इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक यात्रा में सहभागी बनकर गोंडवाना की विरासत को सशक्त करने की अपील की है।





Recent Comments