back to top
मंगलवार, जुलाई 29, 2025
होमआसपास-प्रदेश23 अप्रैल को बालको में भारतीय मजदूर संघ की आम सभा

23 अप्रैल को बालको में भारतीय मजदूर संघ की आम सभा

कोरबा/बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। वर्तमान में बालको संयंत्र मे चल रहे श्रमिक विरोधी कृत्य आऊट सोर्सिंग नियोजित श्रमिकों के तथाकथित एलटीएस -2 जिसे स्कीम के नाम से एक विशेष श्रमिक संघ द्वारा किया गया था तथा बालको के कामगारों के 01 अप्रैल 2024 से लंबित वेतन समझौता तथा बालको प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा एक तरफा निलंबन, स्थानांतरण, बर्खास्तगी, पदोन्नति आदि सहित अन्य तरह के मजदूर विरोधी कृत्य लगातार जारी है।
उक्त संदर्भ में 23 अप्रैल 2024 को संध्या 4:30 बजे परसा भाटा चौक पर एक विशेष एवं महत्वपूर्ण आमसभा का आयोजन किया गया है। बालको कर्मचारी संघ के द्वारा वितरित किए गए पैम्फलेट/पर्चों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आमसभा में निम्नलिखित मुद्दे पर श्रमिकों एवं आम जनता के बीच पूर्ण जानकारी दी जायेगी। विगत 03 जनवरी 2024 को बालको उच्च प्रबंधन के द्वारा बालको कर्मचारी संघ (बीएमएस) को आश्वस्त कर कहा गया था कि:-

01. दस दिनों के अंदर ठेका श्रमिकों के लंबित एलटीएस पर चर्चा कर नियमबद्ध लिखित समझौता किया जायेगा साथ ही श्रमिक विरोधी कार्य को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जायेगा।

02. 01अप्रेल 2024 को लंबित वेतन समझौता पर अविलंब कमेटी गठित कर चर्चा किया जाए।

03. वेतन समझौता हो जाने तक अविलंब 30 प्रतिशत बेसिक डीए का अंतरिम राहत भुगतान किया जाये।

04. वर्तमान में बर्खास्त किये गये श्रमिकों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर पुनः सेवा में नियोजित किया जाये।

05. बालको प्रबंधन द्वारा संघ के सदस्यों को चिन्हांकित कर प्रताड़ित करने के उद्देश्य से एकतरफा कार्यवाही किया जा रहा है जिस कारण कर्मचारियों में भय का वातावरण निर्मित हो रहा है। जो कि औद्योगिक शांति के हित में नहीं है।

06. औद्योगिक विवाद अधिनियम के संशोधित प्रावधानों के तहत् वर्क कमेटी का गठन किया जाय।

उक्त विषयों पर आम सभा का आयोजन किया गया है। बालको कर्मचारी संघ (BMS) ने सभी श्रमिक भाईयों एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments