होमआसपास-प्रदेशनिःशुल्क चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, जरूरत मंद उठाये लाभ : मायुम

निःशुल्क चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, जरूरत मंद उठाये लाभ : मायुम

खरसिया(पब्लिक फोरम)  । नगर में समय समय पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाया जाता है, जिसमे जरूरतमंदों को उक्त स्वास्थ्य शिविर का लाभ निःशुल्क प्राप्त हो सके। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा खरसिया और रायगढ़ के आरएल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 15 मार्च रविवार को अग्रसेन भवन में आयोजित होने जा रहा है, जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मरीज अपनी पूर्व की जाँच रिपोर्ट अवश्य लेकर आँवे।
उक्त शिविर में डॉ प्रशांत अग्रवाल (हड्डी रोग) डॉ प्रिया अग्रवाल (आइपीएफ, महिला व प्रसूति) डॉ सुबोध नायक (जनरल मेडिसिन) डॉ दिव्येश शर्मा (बाल व शिशु रोग) डॉ सलोनी अग्रवाल (नेत्र रोग) डॉ प्रवीण कुमार (एम्ब्रोलोजिस्ट) ये सभी डॉक्टर आपकी सेवा में आ रहे है। अपना अग्रिम पंजीकरण इन नम्बरो पर बात कर करा सकते है। अर्चना गर्ग 9300415954, रोली अग्रवाल 9179608765, डिकेश 9399110946, अमित 9244063341, अनीस 9131953186, धर्मेंद्र 8770994070, वही मायुम की जाग्रति शाखा ने छेत्र के समस्त जरूरत मंदो से निवेदन किया है अधिक से अधिक संख्या में इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments