रायगढ़(पब्लिक फोरम) । 19 मार्च 2026/ राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश तथा सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में किरोड़ीमल शासकीय जिला अस्पताल में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वांइकल निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल ने बताया इस अभियान का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर के मामलों को कम करना है, क्योंकि यह महिलाओं में होने वाले कैंसर का प्रमुख लखण है। राज्य शासन द्वारा इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन एक सुरक्षित एवं प्रभावी टीका है, जो गर्भाशय ग्रीवा, योनि एवं गुदा से संबंधित कैंसर सहित एचपीवी संक्रमण से जुड़े विभिन्न प्रकार के कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। इस अभियान के अंतर्गत शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को सर्वांइकल कैंसर से सुरक्षित किया जा सके। सीएमएचओ ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं का आधार कार्ड लेकर पंजीयन कराकर वैक्सीन लगवाएं और इस अभियान का लाभ लेकर अपने बालिकाओं को इससे सुरक्षित करें
जिला अस्पताल में 14-15 वर्ष की बालिकाओं को लगाया जा रहा सर्वाइकल कैंसर का निःशुल्क टीकाकरण
RELATED ARTICLES





Recent Comments