कोरबा (पब्लिक फोरम)। शालेय शिक्षक संघ कोरबा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी, प्रांतीय पदाधिकारी रामचरण साहू और भवदीप दुबे ने किया। जिला अध्यक्ष वेदव्रत शर्मा ने कार्यकारिणी में कुल 46 शिक्षकों और शिक्षिकाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया।
महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती ईश्वरी तिवारी को सौंपी गई, जिनके नेतृत्व में 21 महिला पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।
विकासखंड अध्यक्षों की नियुक्ति
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विकासखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
पोड़ीउपरोड़ा: विनोद कुमार चंद्रा
कोरबा: भानु प्रसाद साहू
कटघोरा: शमीम खान
करतला: वेगेंद्र साहू
जिले के प्रांतीय पदाधिकारी भवदीप दुबे ने कहा कि शालेय शिक्षक संघ हमेशा शिक्षकों के हित में कार्य करता रहा है और नई कार्यकारिणी भी इन्हीं उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगी।
प्रांतीय पदाधिकारी रामचरण साहू ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे जिला अध्यक्ष वेदव्रत शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों के हित में कार्य करेंगे।
जिला अध्यक्ष वेदव्रत शर्मा ने अपनी नई टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि कार्यकारिणी शिक्षकों की समस्याओं और उनके हितों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कोरबा जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों से शिक्षक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री भवदीप दुबे, रामचरण साहू, रामचरण पटेल, राकेश एक्का, श्रीमती ईश्वरी तिवारी, श्रीमती हेमलता राठौर, विनोद कुमार चंद्रा, सुरेंद्र कुमार पटेल, वेगेंद्र साहू, रवींद्र ओग्रे, वीरू कुमार, गणेश राम प्रजापति, पंचराम देवांगन, घनश्याम प्रसाद रस्तोगी, शमीम खान, अखिलेश जैन, सुरेंद्र कुमार पटेल और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
कोरबा में शालेय शिक्षक संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन: 46 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments