बीईओ दिनेश पटेल एवं सरपंच सहित कई सेवानिवृत्त शिक्षक हुए शामिल
रायगढ़ (पब्लिक फ़ोरम)। शासकीय माध्यमिक शाला बडेहरदी विकासखण्ड पुसौर में कार्यरत चतुर्थ वर्ग कर्मचारी भृत्य पद पर कार्यरत चुडामणी गुप्ता का 30 अप्रैल 2023 को अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण करने पर शासकीय माध्यमिक शाला बडेहरदी में ग्रामवासी, शाला परिवार एवं संयुक्त संकुल पंचपारा के द्वारा ऐतिहासिक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। चूड़ामणि गुप्ता लम्बे समय तक शिक्षा विभाग में अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन किया।
अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण करने से संयुक्त संकुल पंचपारा एव शाला परिवार व ग्रामवासी द्वारा सम्मान समारोह सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में चुडामणी गुप्ता एवं अध्यक्षता दिनेश पटेल विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधांशु साहू सरपंच ग्राम पंचायत बडेहरदी एवं सेवा निवृत्त शिक्षकों द्वारा किया गया।





Recent Comments