back to top
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमआसपास-प्रदेशकोरबा में बढ़ी चुनावी सरगर्मी: कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने आए भाजपा नेता

कोरबा में बढ़ी चुनावी सरगर्मी: कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने आए भाजपा नेता

कोरबा। रविवार को लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने रविशंकर नगर के भाजपा वार्ड कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। इसी क्रम में वार्ड 23 रविशंकर के कार्यकर्ता अपने खर्चे पर कार्यालय का संचालन कर रहे हैं। वे प्रतिदिन टोलियां बनाकर वार्ड में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए भाजपा संगठन के पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ नेता रविवार को इस कार्यालय में उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया, साथ ही मार्गदर्शन भी दिया।

इस अवसर पर रविशंकर नगर के पीएन विजय राव, अंकित दिवेदी, श्रीधर दिवेदी, डॉ. सरकार, अर्जुन गुप्ता, संदीप सिंह, शुभम राय के साथ मंडल के पदाधिकारी अजय विश्वकर्मा, सुमन सोनी, रमा मिरी, राजेश राठौर, संतोष केवटे, जिला पदाधिकारी हितानंद अग्रवाल, प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पटनवार, राधेश्याम यादव, सुधा झा, रीना सिंह, पिंकी शर्मा, ममता गुर्जर, मोनिका सिंह, सीमा दुबे, यशोदा शर्मा, सुधा शर्मा, सोना दुबे, शैलेंद्र पांडे, मोना चौधरी, गीता साहू, सुखलाल डहरिया, ममता गौतम, शालू चौधरी, उषा अग्रवाल, मोना दुबे, मीना ठाकुर, उषा साहू, चंचल नामदेव, भारती झा, बबीता दास, अनामिका मिश्रा, सीता सोनी, निशा झा, मोना चौधरी, हेमा शर्मा, अंकित यादव, अनीता सिंह, मंजू मिश्रा, अल्का मिश्रा, ऋचा गुप्ता, सुधा शर्मा, वैशाली रतन परखी, सुमन सोनी, रामउमा भारती, सीता झा, गायत्री देवी, गोविंद श्रीवास्तव, सुजाता साहू और उषा अग्रवाल उपस्थित रहे। यह जानकारी वार्ड के सह-संयोजक संजय सिंह ने दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments