back to top
शुक्रवार, फ़रवरी 7, 2025
होमआसपास-प्रदेशपूर्व सांसद एवं आदिवासी समाज के दबंग नेता सोहन पोटाई नहीं रहे

पूर्व सांसद एवं आदिवासी समाज के दबंग नेता सोहन पोटाई नहीं रहे

कांकेर (पब्लिक फोरम)। पूर्व सांसद एवं आदिवासी समाज के दबंग नेता सोहन पटेल हमारे बीच नहीं रहे। उनका जन्म 29 अप्रैल 1958 छत्तीसगढ़ में हुआ था।

वे छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांकेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे एवं भारतीय जनता पार्टी भाजपा के सदस्य थे। आदिवासी समाज के अगुआ दस्ता के मार्गदर्शक एवं दबंग नेताओं में से एक थे। वे कई आदिवासी संगठनों के संरक्षक सदस्य थे।

आखिरकार, पूर्व सांसद सोहन पोटाई कैंसर के खिलाफ लड़ाई हार गए। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे पोटाई ने कांकेर में अंतिम सांस ली। सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई 04 बार कांकेर लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया था।

29 अप्रैल 1958 को जन्में सोहन पोटाई ने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चार बार कांकेर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। 1998 में चुनाव मैदान में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर भाजपा की झोली में सीट डाली।

इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया। 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर तिकड़ी बनाई। इसके बाद वर्ष 2009 में उन्होंने कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को पराजित कर लगातार चौथी जीत का रिकार्ड बनाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments