कोरबा (पब्लिक फोरम)। कोरबा में 11 अक्टूबर दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की जिला बैठक रखी गई। जिसमे मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश मंत्री दिलीप मिरी, जिला अध्यक्ष अतुल दास महंत, जिला संयोजक जैनेन्द्र कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष सुरजीत सोनी, महिला क्रान्ति सेना जिला अध्यक्ष विमला दीदी, संयोजिका मनोरमा दीदी, सह संयोजिका चमेली दीदी सहित शहर अध्यक्ष हरी चौहान के साथ शहर के सभी पदाधिकारी एवं खड़ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं निर्णय दिए गए।
1. संगठन विस्तार:- इस बिंदु में प्रदेश और जिला टीम के द्वारा संगठन विस्तार पर जोर देने संगठन के सभी जिला, शहर खड पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
2. बूढ़ा देव के दूसरा चरण:- बूढ़ा देव का दूसरा चरण चालू होने वाला है। इस पर भी गहन मनन चिंतन कर बूढ़ा देव यात्रा की दूसरी चरण की रूप रेखा तैयार किया गया है।
3. प्रदेश मंत्री के ऊपर हुवे हमले:- इस विषय पर जिला और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ मिल कर आगे की रणनीति तैयार किया गया है।
4. उमा गोपाल भाई को दुबारा जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
Recent Comments