कोरबा (पब्लिक फोरम)। आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक रविवार को कोरबा स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दुबे और सरगुजा लोकसभा सचिव लोह कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि, “राज्य की भाजपा सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सरकार ने अब तक 10,000 से अधिक स्कूल बंद कर दिए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह बच्चों को शिक्षित बनाने की बजाय केवल साक्षरता तक सीमित रखना चाहती है। इसका दूरगामी असर समाज और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में एक जनोन्मुखी, पारदर्शी और संवेदनशील राजनीति को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह, कोरबा लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा, सचिव शत्रुघ्न साहू, उपाध्यक्ष भूषण कुर्रे, कोषाध्यक्ष लहना सिंह, जिला अध्यक्ष (शहर) संतोष यादव, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) जगलाल राठिया, जिला सचिव रिचर्ड लोगन, कोषाध्यक्ष सोमराज, यूथ विंग जिला अध्यक्ष आजाद बख्श, महिला विंग अध्यक्ष अनु राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सोशल मीडिया प्रभारी नियाज खान, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष सपन सिंह बहादुर समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, ज्योति प्रकाश नाथ, शालिनी बादोदकर, वामन बड़ोंड़कर, संतोष कुमार गबेल, प्यारी लाल राठिया, कोलेश्वर यादव, मछिंद्र रतिया, गुरुवार सिंह बघेल, प्रीतम दास महात, परदेसी चौहान, सुंदरलाल रतिया, विजय रतिया, रवि लाल चौहान, हरदेव सिंह टेकाम, कन्हैया राठौर, लंबोदर भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक संपर्क अभियान, जनसमस्याओं पर आंदोलन, और आगामी चुनावों की रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी आने वाले समय में कोरबा समेत पूरे छत्तीसगढ़ में एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी।
बैठक का समापन संगठनात्मक एकजुटता और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी के आह्वान के साथ किया गया।
Recent Comments