back to top
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमदेशफ्रिज में छिपाई गई लाश का खुलासा: लिव-इन पार्टनर ने की हत्या,...

फ्रिज में छिपाई गई लाश का खुलासा: लिव-इन पार्टनर ने की हत्या, छह महीने बाद सामने आया सच

इंदौर (पब्लिक फोरम)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में लिव-इन रिलेशनशिप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां एक महिला की हत्या कर उसके शव को छह महीने तक फ्रिज में छिपाकर रखा गया। जब बदबू फैली, तो यह खौफनाक सच सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पीड़िता की पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शादीशुदा प्रेमी संजय पाटीदार को गिरफ्तार किया। देवास के वृंदावन धाम कॉलोनी में यह घटना हुई। यह मकान दो मंजिला है, जिसका मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव पिछले छह महीने से दुबई में है। ग्राउंड फ्लोर पर दो कमरों को संजय पाटीदार ने किराए पर लिया था।
संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया था लेकिन फ्रिज और कुछ सामान एक कमरे में बंद कर दिया था। नए किरायेदार बलवीर राजपूत ने जब ताले लगे कमरों को खोलने की अनुमति मांगी, तो मकान मालिक ने ताले तोड़ने को कह दिया।

गुरुवार शाम जब बलवीर ने ताला तोड़ा, तो फ्रिज चालू मिला। उसने फ्रिज का स्विच बंद कर दिया और सोचा कि अगले दिन सामान हटाया जाएगा। शुक्रवार सुबह कमरे से असहनीय बदबू आने लगी। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्रिज खोला, तो अंदर से चादर में लिपटी महिला की गल चुकी लाश मिली।

हत्या की वजह और कबूलनामापुलिस पूछताछ में आरोपी संजय पाटीदार ने बताया कि वह पिछले पांच साल से पिंकी के साथ लिव-इन में रह रहा था। दोनों तीन साल उज्जैन में भी साथ रहे। संजय ने बताया कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। पिंकी उस पर शादी का दबाव बना रही थी। हत्या वाले दिन संजय ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो उसने गला दबाकर पिंकी की हत्या कर दी।
हत्या के बाद, बदबू ना आए, इसके लिए उसने शव को फ्रिज में डाल दिया और फ्रिज को हाई मोड पर सेट कर दिया।
संजय ने हत्या में अपने साथी विनोद दवे की मदद का भी खुलासा किया। पुलिस को पता चला कि विनोद इस समय राजस्थान की जेल में बंद है। पुलिस जल्द ही उससे भी पूछताछ करेगी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी संजय पाटीदार ने बताया कि वह पिछले पांच साल से पिंकी के साथ लिव-इन में रह रहा था। दोनों तीन साल उज्जैन में भी साथ रहे। संजय ने बताया कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। पिंकी उस पर शादी का दबाव बना रही थी। हत्या वाले दिन संजय ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो उसने गला दबाकर पिंकी की हत्या कर दी।
हत्या के बाद, बदबू ना आए, इसके लिए उसने शव को फ्रिज में डाल दिया और फ्रिज को हाई मोड पर सेट कर दिया।

संजय ने हत्या में अपने साथी विनोद दवे की मदद का भी खुलासा किया। पुलिस को पता चला कि विनोद इस समय राजस्थान की जेल में बंद है। पुलिस जल्द ही उससे भी पूछताछ करेगी।

हत्या के बाद, बदबू ना आए, इसके लिए उसने शव को फ्रिज में डाल दिया और फ्रिज को हाई मोड पर सेट कर दिया।
संजय ने हत्या में अपने साथी विनोद दवे की मदद का भी खुलासा किया। पुलिस को पता चला कि विनोद इस समय राजस्थान की जेल में बंद है। पुलिस जल्द ही उससे भी पूछताछ करेगी।

पड़ोसियों को नहीं लगी भनक

हैरानी की बात यह है कि जिस मकान में यह घटना हुई, उसके बगल में किरायेदार का परिवार रहता था, लेकिन उन्हें छह महीने तक कोई आहट नहीं हुई।
देवास पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है। इस केस ने लिव-इन रिलेशनशिप और उससे जुड़े भावनात्मक तथा कानूनी जटिलताओं को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
यह घटना सामाजिक मूल्यों और रिश्तों के बीच उपजे तनाव का उदाहरण है। कानून को सख्ती से लागू कर ऐसे अपराधों को रोकने की दिशा में काम करना बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments