ठेका श्रमिक गंभीर रूप से घायल: यूनिवर्सल रेल मिल के हॉट सॉ में हुई हादसा
भिलाई (पब्लिक फोरम)। भिलाई स्टील प्लांट में गंभीर दुर्घटना की जानकारी मिली है। आजादी के 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के तुरंत बाद ठेका कर्मचारी संयंत्र के अंदर अपने कार्यस्थल पर अपने काम पर लगा ही था तभी ईओटी क्रेन का हुक टूटकर उसके ऊपर गिर गया। लोहे का सामान क्रेन के द्वारा उठाया गया था, जो मजदूर के ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-9 हॉस्पिटल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार यूआरएम के हॉट सॉ नंबर-2 में यह दुर्घटना हुई है। जॉब कार्य के दौरान क्रेन के द्वारा भारी सामान उठाया गया था। बताया जा रहा है कि क्रेन के हुक का वेल्डिंग टूट गया, जिससे सामान नीचे जा गिरा। मजदूर ने अपनी जान बचाने की कोशिश की। बचते-बचते उसके कमर पर ऊपर से भारी सामान गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस संबंध में श्रमिक प्रतिनिधियों का कहना है कि सुरक्षा में लापरवाही बरती गई है। और इन्हीं नेगलिजेंसी के कारण कार्य के दौरान कामगार हर बार हादसे की चपेट में आ जाते हैं। संयंत्र में कार्य के दौरान समुचित सुरक्षा मापदंडों का पालन न करने के कारण से ही यह गंभीर एक्सीडेंट हुआ है।
Recent Comments