back to top
गुरूवार, नवम्बर 27, 2025
होमआसपास-प्रदेशलोकतंत्र पर हमले के विरोध में कांग्रेस द्वारा 30 मार्च को जिला...

लोकतंत्र पर हमले के विरोध में कांग्रेस द्वारा 30 मार्च को जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन का आयोजन

आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को दिये गये 1823 करोड़ के नोटिस के विरोध में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने और विपक्षी दलों पर दबाव बनाने की साजिश रची जा रही है। गत माह फरवरी में आगामी राष्ट्रीय आम चुनावों की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का गैरकानूनी प्रयास लगभग एक महीने से अधिक समय तक किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आयकर विभाग से 1,823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नया नोटिस मिला है। इससे पहले, आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रुपये निकाल लिए थे।

लोकतंत्र पर इस गंभीर हमले और महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी पर कर आतंकवाद के आरोप को लेकर विरोध प्रकट करने के लिए, दिनांक 30 मार्च 2024 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से मशाल जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान और सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि 30 मार्च 2024, शनिवार को सायं 6 बजे टी.पी. चौक से सी.एस.ई.बी. चौक तक मशाल जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, इंटक, ब्लॉक, जोन, वार्ड और बूथ कमेटी सहित कांग्रेस के समस्त जनप्रतिनिधियों को इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments