back to top
सोमवार, सितम्बर 15, 2025
होमआसपास-प्रदेशकांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार कर राष्ट्र...

कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार कर राष्ट्र का अपमान किया: भाजपा नेता हितानंद ने लगाया आरोप

कोरबा (पब्लिक फोरम)। कोरबा नगर पालिका निगम के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसने अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है और इसमें सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस का कोई भी नेता अयोध्या नहीं जाएगा।
अग्रवाल ने कहा कि यह देश के 100 करोड़ सनातनियों का सरासर अपमान है और कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा आज फिर जनता के सामने आ गया है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले तो कांग्रेसियों ने राम मंदिर बनने का पुरजोर विरोध किया था और जब मंदिर बनकर तैयार हो गया तो प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराना कांग्रेस के हिन्दू विरोधी रवैये को उजागर कर रहा है।
अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर के प्रति सम्मान और समर्पण का भाव दिखाना चाहिए और इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है बल्कि देश की आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस को आगाह किया कि यदि वह इस तरह का व्यवहार करती रही तो जनता का विश्वास उससे खोता जाएगा और वह राजनीतिक रूप से अस्तित्वहीन हो जाएगी।

कांग्रेस पार्टी की ओर से इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments