होम आसपास-प्रदेश कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत का 23 मार्च को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान

कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत का 23 मार्च को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान

0
कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत का 23 मार्च को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान

कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत 23 मार्च 2024, शनिवार को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगी और लोगों से गहन संवाद स्थापित करेंगी। कटघोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अंतर्गत उनके द्वारा विभिन्न गांवों में बूथ स्तर की बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल और कटघोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष गोरेलाल यादव ने बताया कि 23 मार्च को दोपहर 3 बजे पाली पड़निया जोन के अंतर्गत गांव पाली, पड़निया, सोनपुरी, खैरभवना, कनबेरी, जपेली और भलपहरी में जनसंपर्क किया जाएगा। शाम 4 बजे खोडरी बूथ के अंतर्गत गांव खोडरी, रिसदी, चुरैल, अमगांव, बाता, नवागांव में जनसंपर्क होगा। शाम 5 बजे बिरदा बूथ के अंतर्गत रंगबेल, सराईसिंगार, चौनपुर, बिरदा और शाम 6 बजे अखरापाली बूथ के अंतर्गत गांव गंगदेई, अखरापाली, भाठीकुड़ा, भर्राकुड़ा और कटसिरा में जनसंपर्क अभियान चलेगा। 

उनके साथ कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी भी रहेंगे। जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी ग्रामीण ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों से सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के इस जनसंपर्क अभियान में समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।