back to top
बुधवार, फ़रवरी 5, 2025
होमदेशशोक: लोकप्रिय गजल गायक पंकज उधास नहीं रहे

शोक: लोकप्रिय गजल गायक पंकज उधास नहीं रहे

नई दिल्ली। महान गायक पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. पंकज की बेटी नायाब ने उनके निधन की खबर शेयर की है। उन्होंने बताया है कि बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे।

पंकज उधास का निधन 26 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। लेजेंड्री सिंगर के निधन की ख़बर के बाद संगीत जगत में मातम सा छा गया है। मखमली आवाज के धनी गजल गायक पंकज का यूं दुनिया छोड़ जाना संगीत प्रेमियों को खासा गमगीन कर गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments