back to top
होमआसपास-प्रदेशशोक: कैप्टन सी.एल. त्रिपाठी का निधन, एक युग का अवसान

शोक: कैप्टन सी.एल. त्रिपाठी का निधन, एक युग का अवसान

बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। नगर के एक प्रतिष्ठित नागरिक और भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कैप्टन सी.एल. त्रिपाठी का 25 मई, 2025 को 96 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

कैप्टन त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज, 26 मई को बालको नगर के सेक्टर 5 स्थित मुक्तिधाम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, सामाजिक संगठन और स्थानीय समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैप्टन सी.एल. त्रिपाठी का जन्म 16 अक्टूबर, 1928 को हुआ था। युवावस्था में ही उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का संकल्प लिया। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और अटूट अनुशासन के लिए उन्हें सेना में सदैव सराहा गया। सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों में सक्रिय रहे और सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहे। उनका जीवन देशप्रेम और मानवीय मूल्यों का एक अद्भुत संगम था।

कैप्टन त्रिपाठी ने न केवल देशभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, बल्कि पारिवारिक मूल्यों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके चार सुपुत्र हैं— श्री राजेश कुमार त्रिपाठी (धर्मपत्नी सरिता त्रिपाठी), राकेश कुमार त्रिपाठी (धर्मपत्नी सीमा त्रिपाठी), दिनेश कुमार त्रिपाठी (धर्मपत्नी अलका त्रिपाठी) और उमेश त्रिपाठी ‘टीनू’ (धर्मपत्नी शाइनी त्रिपाठी)। वे अभिषेक, आर्ची, अंकिता, दीक्षा, शिखा, रुचि, आकाश, अंशिका और अभिजीत जैसे कई पोते-पोतियों के लाड़ले दादा भी थे।

कैप्टन त्रिपाठी को एक शांत, अनुशासित, विचारशील और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन दर्शन और उनके स्थापित मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक का कार्य करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments